Latest News

Sunday, October 8, 2017

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा-सुशासन और पारदर्शिता की गारन्‍टी के लिए सरकार डिजीटल असमानता दूर करने के लिए प्रतिबद्ध।

🎀प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश में डिजिटल असमानता दूर करने पर जोर दिया है। श्री मोदी ने कल आई.आई.टी. गांधीनगर परिसर राष्‍ट्र को समर्पित करने के बाद एक जनसभा में कहा कि देश के हर हिस्‍से में डिजिटल साक्षरता का काम चल रहा है। यह अभियान सभी आयु वर्ग के लोगों और समाज के सभी वर्गों के बीच चलाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया पारदर्शिता, प्रभावी सेवा और बेहतर शासन की गारंटी है। उन्‍होंने गांधीनगर में प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत प्रशिक्षुओं को पुरस्‍कृत किया। शिक्षा के विषय में उन्‍होंने कहा कि देश के शिक्षण संस्‍थानों को नवाचार पर अपना ध्‍यान केन्द्रित करना चाहिए।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने राजकोट में नए हवाई अड्डे, 6 लेन के अहमदाबाद-राजकोट राष्‍ट्रीय राजमार्ग और चार लेन के राजकोट-मोरबी राजमार्ग का शिलान्‍यास किया। श्री मोदी ने सूरसागर डेयरी के स्‍वचालित दुग्‍ध प्रसंस्‍करण केन्‍द्र और पैकेजिंग संयंत्र तथा सुरेन्‍द्र नगर जिले के जोरवर नगर और रतनपुर में पेयजल की पाइप लाइन को राष्‍ट्र को समर्पित किया।

सुरेन्‍द्र नगर जिले के चोटिला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि अब विकास की परि भाषा बदल गई है। पहले हेंडपम्‍प को विकास का प्रतीक समझा जाता था अब नागरिकों के लाभ के लिए नर्मदा नदी का पानी लाया गया है। पानी को गुजरात के लिए महत्‍वपूर्ण बताते हुए उन्‍होंने कहा कि नर्मदा का पानी सौराष्‍ट्र पहुंच रहा है और इसमें से अधिकतर जल का इस्‍तेमाल कृषि और डेयरी क्षेत्र के लिए होगा।

प्रधानमंत्री ने लोगों से पानी को जिम्‍मेदारी के साथ इस्‍तेमाल करने और प्रत्‍येक बूंद का संरक्षण करने का अनुरोध किया। उन्‍होंने किसानों से जल संरक्षण और उत्‍पादकता बढाने के लिए बूंद सिंचाई प्रणाली-ड्रिप इरिगेशन, को अपनाने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने में लघु सिंचाई प्रणाली महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

अपने गृह राज्‍य गुजरात की दो दिन की यात्रा के पहले दिन कल प्रधानमंत्री ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र के विस्‍तार का उल्‍लेख किया और कहा कि उनकी सरकार ने विमानन सेवाओं को सस्‍ता बनाया है और ये आम आदमी की पहुंच में आ रही हैं।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने चार लेन के पोरबंदर द्वारका खंड और दो तथा चार लेन के गाडु-पोरबंदर खंड की आधारशिला रखी। ओखा बंदरगाह और बेट द्वारका के बीच केबल पुल की आधारशिला रखने बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दो स्‍थानों के बीच ऐतिहासिक संपर्क स्‍थापित करने का प्रयास है। उन्‍होंने कहा कि इससे तीर्थयात्रियों की कई साल से चली आ रही कठिनाई भी खत्‍म हो जायेगी।

श्री मोदी ने कहा कि सरकार सड़कों को चौड़ा करने और पर्यटक स्‍थलों को जोड़ने के लिए भारी धनराशि खर्च कर रही है। इससे स्‍थानीय स्‍तर पर रोजगार के जरिए अर्थव्‍यवस्‍था और व्‍यापार में बढ़ोतरी होगी। उन्‍होंने कहा कि सरकार नीली क्रांति को बढ़ावा देने के लिए गुजरात के 16सौ किलोमीटर लंबे समुद्र तट पर बंदरगाहों के विकास पर खास ध्‍यान दे रही है। प्रधानमंत्री ने द्वारका में देवभूमि द्वारका जिले में देश के सबसे बड़े समुद्री पुलिस अनुसंधान संस्‍थान की स्‍थापना की घोषणा की।

श्री नरेन्‍द्र मोदी ने जी एस टी परिषद के हाल के फैसलों को व्‍यापार, उद्योग और कारोबारी समुदाय के लिए दिवाली का उपहार बताया

No comments:

Post a Comment

Pageviews past week