Latest News

Sunday, October 8, 2017

ЁЯЗоЁЯЗ│рднाрд░рддीрдп рд╡ाрдпुрд╕ेрдиा✈ рдЖрдЬ рдЕрдкрдиा 85рд╡ां рд╕्рдеाрдкрдиा рджिрд╡рд╕ рдордиा рд░рд╣ी рд╣ै।

🎀भारतीय वायुसेना आज अपना 85वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर दिल्‍ली के निकट हिंडन वायुसैनिक अड्डे पर परेड  और हवाई करतब का आयोजन किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार विभिन्न विमानों के हवाई करतब वायुसेना दिवस परेड का मुख्य आकर्षण होंगे। हवाई प्रदर्शन के शुरुआत में आकाशगंगा टीम के सदस्य रंगबिरंगी  छतरियों के साथ ए.एन.-32 विमान से छलांग लगाएंगे। हवाई प्रदर्शन में विंटेज विमान, आधुनिक माल वाहक और प्रमुख लड़ाकू विमान शामिल होंगे। स्वदेश निर्मित लड़ाकू विमान तेजस और ध्रुव हेलीकॉप्टर एरोबैटिक टीम सारंग के कलाबाजियां भी इस समारोह में देखने को मिलेगा। समारोह का समापन हैरतअंगेज हवाई करतब के साथ होगा जो कि वायुसेना के सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pageviews past week